
घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।जानकारी के अनुसार शनिवार को साढ़े 12 बजे बिरेतरा निवासी दो युवक स्कूटी से शोक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम तरोद की ओर जा रहे थे। वहीं पाररास की ओर से ट्रक क्रमांक सीजी 04 एम यू धमतरी की ओर जा रहा था। बधमरा रेलवे फाटक के समीप बाईपास ट्रक चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में उमाशंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय यादव घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।




















