प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

लोकसभा चुनाव:-आचार संहिता लागू..कल कलेक्टर लेंगे राजनीतिक दलों और पत्रकारों की बैठक..इन नियमो का करना होगा पालन

बालोद-लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही पूरे देश में आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद जिला प्रशासन में सख्त रवैया शुरू कर दिया है। नगर पालिका ने शहर की मुख्य सड़कों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाना शुरू कर दिए है। दरअसल, कांकेर लोकसभा के तहत बालोद जिले में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख तय कर दी गई है।

जिले में आचार सहिता लागू होते ही जिले में राजनीतिक हलचल तेज

चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही जिले में राजनीतिक हलचल एकाएक तेज हो गई है। जिला प्रशासन ने सभी अधिकारियों को चुनाव आचार संहिता की गाइड लाइन का पालन करने के सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं।आचार संहिता लागू होते ही बालोद नगर पालिका के अधिकारी एक्शन मोड में आ गए है। उन्होंने झलमला से लेकर जेल रोड,सदर रोड, नांदगांव रोड सहित अन्य सड़क पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर और होर्डिंग हटाना शुरू कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर शहर में जगह-जगह लगे सभी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री जब्त की जाएगी।

भाजपा ने किया प्रत्यासी की घोषणा कांग्रेस ने अपने प्रत्यासी के नाम की नही की घोषणा

कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों को बिना अनुमति बैनर पोस्टर नहीं लगाए जाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में आचार संहिता लागू होते ही चुनावी चर्चाओं का दौर भी तेजी से शुरू हो गया है। हालांकि कांकेर लोक सभा में भाजपा ने भोजराम नाग को प्रत्यासी बनाया है वही कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की है।

 

कलेक्टर ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

लोक सभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने रविवार को दोपहर 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस बुलाई है। बैठक में कलेक्टर सहित चुनाव से जुड़े सभी अधिकारी, राजनीतिक दलों के नेता व प्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!