प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद शहरवासियों का बालोद नगरपालिका में 2 करोड़ से भी अधिक का टैक्स बकाया… टैक्स वसूलने में पालिका कर्मचारियों का छूट रहा पसीना..अब तक इतने टैक्स वसूले गए

बालोद। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज दो माह शेष है लेकिन नगर पालिका प्रशासन नगरीय क्षेत्र में निवास करने वाले व पालिका की संपत्ति का इस्तेमाल करने वाले लोगों से करोड़ों रुपए के टैक्स नहीं वसूल पा रहा है।वर्तमान एवं पूर्व बकाया कर के रूप में नगरवासियों से तीन करोड़ 77 लाख 37 हजार रूपए की वसूली करना था लेकिन अब तक मात्र 1 करोड़ 63 लाख 78 हजार रूपए ही कर के रूप में प्राप्त हुआ है। पालिका प्रशासन को अब भी कर नहीं पटाने वाले नगरवासियों से 2 करोड़ 13 लाख 59 हजार रूपए कर प्राप्त होना शेष है। जिसे वसूलने में पालिका के कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। बालोद नगरपालिका विगत् चार-पांच वर्षों से एक वित्तीय वर्ष का आधा कर भी वसूल नहीं पा रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष समाप्त होने में महज दो माह शेष है जिसके पश्चात् अप्रैल माह से नवीन वित्तीय वर्ष प्रारंभ हो जाएगा वहीं वर्तमान वित्तीय वर्ष के 10 माह बीत जाने के पश्चात् भी पालिका प्रशासन महज 43.40 प्रतिशत ही कर वसूल पाया है। पालिका प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान एवं पूर्व बकाया कर के रूप में नगरवासियों से तीन करोड़ 77 लाख 37 हजार रूपए प्राप्त होना था जिसके विपरीत 10 माह की अवधि में 31 जनवरी तक मात्र 1 क रोड़ 63 लाख 78 हजार रूपए ही कर के रूप में प्राप्त हुआ है। पालिका प्रशासन को अब भी कर नहीं पटाने वाले नगरवासियों से 2 करोड़ 13 लाख 59 हजार रूपए कर प्राप्त होना शेष है। नगर के किसी भी वार्ड में एक जून भी पेयजल पानी की सप्लाई नहीं होने से हाहाकार की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, स्थानीय नेता जमकर हल्ला मचाने लग जाते हैं लेकिन आश्चर्य का विषय है कि सर्वाधिक नगरवासी जलकर की राशि जमा करने के प्रति ही जागरूक नहीं है। पालिका प्रशासन से प्राप्त जानकारीनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 की स्थिति में जलकर के रूप में 1 करोड़ 26 लाख 85 हजार रूपए प्राप्त होना था जिसमें से महज 41 लाख 91 हजार रूपए ही जलकर के रूप में प्राप्त हुआ है वहीं संपत्ति कर के रूप में 86 लाख 66 हजार रूपए में से महज 35 लाख 32 हजार रूपए, समेकित कर के रूप में 59 लाख 37 हजार रूपए में से महज 16 लाख 36 हजार रूपए ही जमा किया गया है। दुकान किराया के रूप में 38 लाख 7 हजार रूपए प्राप्त होना है जिसमें से महज 8 लाख 54 हजार रूपए ही जमा हो पाया है वहीं पालिका प्रशासन द्वार घर-घर से कूड़ा कचरा उठाए जाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत् नगरवासियों से यूजर चार्जेस के रूप में 8 लाख 4 हजार रूपए प्राप्त होना था लेकिन महज 3 लाख 27 हजार रूपए ही प्राप्त हुआ है। मांग और वसूली के आंकड़ों के मध्य बनी खाई से स्पष्ट है कि नगरवासियों को कर जमा कराने में कोई दिलचस्पी नहीं है और न ही पालिका प्रशासन कर वसूली में कोई सख्त कदम उठाने को तैयार है। लोगों में जागरुकता की कमी को देख नगरपालिका प्रशासन, राजस्व विभाग की टीम विगत् कुछ दिनों से कर वसूली करने लोगों के घर, दुकान में दस्तक दे रहे हैं लेकिन उसमें भी अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!