प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*लापरवाह ट्रक चालक ने मवेसी को लिए चपेट में..हादसे मे मवेशी की हुई मौत…गोरक्षा दल ने किया गौधन का अंतिम संस्कार तथा लापरवाह ट्रक चालक के खिलाफ हुआ मामला दर्ज*

 

बालोद- जिला मुख्यालय के दल्ली रोड स्थित संस्कार शाला समीप बुधवार की सुबह पौने आठ बजे एक ट्रक ने सड़क किनारे चारा चर रही मवेशी को रौंद दिया जिसमें मवेशी की दर्दनाक मौत हो चुकी है। घटना इतनी गंभीर थी कि सड़क पर मवेशी के एक पैर और पेट की अतड़िया बहार आ गई। गौरक्षा अभियान समूह की टीम मौके पर पहुचकर ट्रक चालक को पुलिस के हवाले किया गया।जिसके बाद गोरक्षा दल के सदस्यों ने मवेशी के शव क्षत विक्षत होने के कारण जेबीसी से उठा कर अंतिम संस्कार किया गया।मुकेश यादव ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279-IPC, 429-IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया हैं।मुकेश यादव ने बताया कि बुधवार को सुबह पौने आठ बजे दल्ली रोड स्थित अपने घर के सामने खडा था उसी समय संस्कार शाला के सामने मेन रोड किनारे एक सफेद रंग की गाय चर रही थी कि बालोद से राजहरा की ओर जा रही ट्रक वाहन क्रमांक CG 24 K 9345 के चालक द्वारा अपने वाहन को कफी तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर गलत दिशा में वाहन को ले जाकर चर रही गाय को एक्सीडेंट करने से गाय की मौके पर ही मृत्यु हो गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!