प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

Balod..आमाडुला पशु औषधालय में पदस्थ ये कर्मचारी लंबे समय से ड्यूटी से है नदारद…विभाग ने भेजी अंतिम नोटिस

बालोद, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं जिला बालोद द्वारा अपने कर्तव्य में लंबे समय से अनुपस्थित रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खेवेन्द्र कुमार निषाद को अपने कार्य पर उपस्थित होने का अंतिम सूचना समाचार पत्रों के माध्यम से दिया गया है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने अंतिम सूचना जारी कर कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खेवेन्द्र कुमार निषाद आत्मज स्व. भेखराम निषाद की मूल पदस्थापना जिले के डौण्डी विकासखण्ड के पशु औषाधालय आमाडुला में है। उन्हें कार्य सुविधा एवं कर्मचारी की कमी को देखते हुए पशु चिकित्सालय दल्लीराजहरा में कार्य करने हेतु 07 नवंबर 2022 द्वारा निर्देशित किया गया। वे 02 जुलाई 2023 से लगातार अपने कत्तव्र्य से निरंतर अनुपस्थित है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय द्वारा कार्य में उपस्थित होने के संबंध में कई बार पत्र प्रेषित करने के उपरांत भी न ही उनके द्वारा पत्रों का जवाब दिया गया और न ही वे आज पर्यन्त तक कार्य में उपस्थित हुए हैं। अतः उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से अंतिम बार अवगत कराते हुए समाचार प्रकाशन तिथि सेे एक सप्ताह के भीतर अनुपस्थिति अवधि का कारण बताते हुए अपने कार्य मंे उपस्थित होने को कहा है। निर्धारित समयावधि तक निषाद के कार्य में उपस्थित नहीं होने पर एकतरफा कार्रवाई की जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!