प्रदेश रूचि

Balod:- रामनवमी के एक दिन पहले शहर में निकली भगवा बाइक रैली…रामजन्मोत्सव पर शहर में निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा..तैयारी पूरी..पढ़े पूरी खबरबस्तर दौरे पर गृहमंत्री का बड़ा ऐलान..बोले ‘बस्तर पंडुम’ उत्सव को अगले वर्ष मोदी सरकार 12 श्रेणियों में मनाएगी, और देशभर के आदिवासी कलाकार होंगे शामिल…मोदी सरकार मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त कराने के प्रति कटिबद्धअष्टमी पर माता देवालयों में हुआ हवन पूजा..गंगा मइया मंदिर में एक साथ 13 सौ से अधिक कन्याओं नें किया कन्याभोजअंबेडकर जयंती पर 6 से 14 अप्रैल तक भाजपा चलायेगी ये विशेष अभियानसड़क निर्माण के समय गुणवत्ता पर उठा था सवाल..विभाग ने नही दिया ध्यान…आज सड़क पर पड़ रही दरारें


*प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भी दिखी भाजपा गुटबाजी…तो लंबे समय से संगठन से बाहर चल रहे एक नेता अपने जिले छोड़ कांकेर पहुंच गए नए प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने*

बालोद- जिले में भाजपा की जमीनी स्तिथि किसी से छिपी नही है। यही कारण है कि बीते 3 विधानसभा चुनाव से यहां कांग्रेस का कब्जा हैं। इस 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले तीनो सीट गवानी पड़ी। गुटबाजी, अंतर्कलह और भीतरघात के चलते ही भाजपा जिले के किसी भी विधानसभा सीट पर काबिज नही हो पाई हैं। वही 5 साल बाद फिर भाजपा सरकार में वापसी करते ही भाजपाई फार्म में नज़र आ रहे हैं।

 

अपने आलानेताओ से मिलकर उन्हें खुश करने में लगे हुए है। कोई बड़े नेताओ, निर्वाचित विधायक, मंत्रियों के साथ अपनी तस्वीरे सोशल मीडिया में डालकर खुद को उनका करीबी होने का दावा करते नज़र आ रहे है। इसी बीच रविवार को सोशल मीडिया में एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जिससे फिर एक बार नई चर्चाओं ने जन्म दे दिया।

दरअसल रविवार को भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष किरण देव एवं नारायणपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप रायपुर से जगदलपूर की ओर रवाना हुए। तो इस बीच जगह जगह उनका भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में बालोद के भाजपाईयों ने भी पुरुर चौक पर किरण देव एवं केदार कश्यप का जोरदार स्वागत किया। लेकिन इस स्वागत में भी भाजपा के अलग अलग धड़ नज़र आये। सब अपने अपने अंदाज में अपने नेताओं को खुश करने और फोटो खिंचवाने में लगा रहा।

बालोद जिले के भाजपा नेता पहुंचे कांकेर

तो वही भाजपा जिला संगठन के पूर्व महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन कांकेर पहुचकर किरण देव का स्वागत किया जो भाजपाइयों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है आखिर भाजपा नेता को अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए अपने जिले को छोड़ कांकेर क्यों जाना पड़ा। आपको बतादे पिछले कुछ साल पहले भाजपा नेता द्वारा साहू समाज के खिलाफ दिए एक बयान बाद से जिले के भाजपा संगठन की राजनीति में अलग थलग पड़े हुए थे जिसके बाद जिले के संगठन के पद से इस्तीफा देना पड़ा और उस दिन के बाद से आज तक भाजपा नेता जिले के संगठन में हसिए पर है।

 

और इसके बाद इस मामले में अलग अलग लोगो का अलग अलग बाते सामने आई कुछ भाजपा नेताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि बालोद जिला संगठन ने इन्हें तवज्जो नही दिया, इसीलिए ये कांकेर पहुचे थे, तो कोई सांसद के करीबी और प्रतिनिधि होने के चलते सांसद के साथ स्वागत करने पहुंचने की बात कह रहा है। लेकिन मामला जो भी हो, बड़ा ही दिलचस्प है। कि आखिर जहां एक ओर जिले के तमाम भाजपा नेता पुरुर चौक में नए प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री का स्वागत में जुटे थे, तो वही जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री एवं सांसद प्रतिनिधि प्रमोद जैन को कांकेर जाकर स्वागत कार्यक्रम में क्यो शरीक होना पड़ा..?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!