प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

दूबचेरा मामले में 5 लोग गिरफ्तार….लेकिन इसके बावजूद ग्रामीण नाखुश..पहुंचे बालोद जिला पुलिस कार्यालय..क्या है मामला

बालोद, जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबचेरा गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आज बालोद जिला पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां पर ग्रामीणों का डौंडीलोहारा पुलिस के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर देखने को मिला तो वही ग्रामीणों ने गांव में बढ़ते अवैध शराब और शराब कोचियाओ के द्वारा ग्रामीणों से मारपीट ग्रामीणों पर हमला के बावजूद पुलिस द्वारा आरोपियों को सरंक्षण देने का आरोप लगाए । वही मामले में ग्रामीणों ने लिखित चेतवानी देते हुए कहा कि ग्रामीणों पर हमला करने वाले ऐसे तत्वों पर ठोस कार्यवाही नही हुई तो आने वाले दिनों में उग्र प्रदर्शन करेंगे।


आपको बतादे दो दिन पूर्व पुलिसिया कार्यवाही से नाराज ग्रामीणों ने गांव में पुलिस की टीम को बंधक बनाया था। देर रात पुलिस की कार्यवाही के बाद मामला शांत हुआ था। लेकिन इसके बाद डौंडीलोहारा पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ समुचित कार्यवाही नही होने से नाराज ग्रामीण आज एसपी कार्यालय पहुंचे। मामले पर ग्रामीणों ने बताया कि आज पूरा गांव माफियाओं और शराब कोचियाओं से परेशान है। मामले पर कई बार पुलिस के पास शिकायत भी किए लेकिन इसके बाद भी गांव में अवैध शराब की बिक्री में कोई कमी नहीं आई तो वही माफियाओं द्वारा ग्रामीणों पर ब्लैड चाकू या अन्य हथियारों से हमले के भी मामले बढ़ने से ग्रामीण खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे यही नहीं गांव के छोटे छोटे बच्चे भी इस शराब के चपेट में आने लगे है। जिससे गांव का माहौल भी खराब होने लगा है ऐसे तमाम मामलो को लेकर ग्रामीणों ने आज जिला पुलिस कार्यालय में शिकायत किए और गांव में ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग किए।


आपको बतादे पुलिस ने पूरे मामले में गांव में अशांति फैलाने वाले 5 लोगो के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेज दिया है,लेकिन ग्रामीणों के मन में बसे भय के चलते ग्रामीण अब तक पुलिसिया कार्यवाही से संतुष्ट नजर नही आए है बहरहाल पूरे मामले में देखना होगा पुलिस आगे क्या रणनीति अपनाती है.और ग्रामीणों को समझाने में कहा तक सफल हो पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!