
भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 का छत्तीसगढ राज्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सीएमओ सुनील अग्रहरि को तथा मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना में नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीएमओ शीतल चंद्रवंशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है ।

इस अवसर पर नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डाॅ. अयाज तंबोली, राज्य शहरी विकास अभिकरण के सीईओ सौमिल रंजन चौबे सहित राज्य के सभी नगर निगम आयुक्त, नगर पालिका सीएमओ, मंत्रालय, संचालनालय व सूडा के अधिकारीगण उपस्थित थे।




















