प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बालोद वनमंडल में हाथी आने से मोबाइल पर मिलेगी सूचना..वनमंडलाधिकारी आयुष जैन के मार्गदर्शन से एनिमल ट्रेकिंग एप्लिकेशन तैयार

बालोद-बालोद वनमण्डल क्षेत्र के लोगो को उनके आस पास हाथी आने की सूचना मोबाईल कॉल एवं एसएमएस से मिलने लगेगी।वनमण्डलाधिकारी बालोद आयुष जैन के मार्गदर्शन में इसके लिये बकायदा एनिमल ट्रैकिंग ऐप तैयार करवाये है, जिसके संचालन के लिये वन अधिकारी, कर्मचारियों को शुक्रवार एक वृहद कार्यशाला रखते हुये प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि, कैसे एनीमल ट्रेकिंग सी. जी. एप्लीकेशन एवं ओ.डी.के. कलेक्ट एप्लीकेशन में ग्रामीणों का रजिस्ट्रेशन करना है, और कैसे हाथी की जानकारी मिलने पर या दिखाई देने पर उसकी विस्तृत जानकारी ऐप मे डालना है जिससे लोगो को हाथी क्षेत्र में आने की सूचना जल्द से जल्द मिल सके और लोगो और हाथी को एक दूसरे से दूर रखा जा सके।

जिसमे उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम द्वारा ऐप की जानकारी वनमण्डल बालोद के सभी फील्ड स्टाफ एवं हाथी मित्र दल को दिया गया। इस ऐप के माध्यम से छत्तीसगढ़ में विचरण कर रहे हाथी के लोकेशन ट्रेस करने में मदद मिलेगी। जिससे हाथी द्वारा विचरण किए जा रहे रूट का डाटा ऐप में स्टोर हो जाएगा। इसके सफल क्रियान्वयन से भविष्य में हाथी मानव द्वंद को रोकने में सहायता मिलेगी । प्रशिक्षण में उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व एरिया के राजेन्द्र सिंह ने पावर पांईट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी वन कर्मचारियों को एप्लीकेशन के रजिस्ट्रेशन एवं संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुये सभी तरीके सिखाये। इस अवसर पर वन मंडला अधिकारी आयुष जैन,एसडीओ डिम्पी बैस सहित वन अधिकारी व बडी सँख्या में कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!