Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

भूपेश सरकार के खिलाफ वीडियो जारी करने वाली संविदा कर्मी को मिला सीएमएचओ की नोटिश….वीडियो को छत्तीसगढ़ भाजपा ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर किया था ट्रोल

बालोद- नियमितीकरण की मांग कर रहे बालोद जिला अस्पताल के संविदा कर्मचारी ने वीडियो बनाकर कविता के माध्यम से मुख्यमंत्री भुपेश बधेल को हिंदुस्तान का लबरा नेता बताया है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही भाजपा के नेताओ ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला किया है और वीडियो को ट्विटर पोस्ट कर दिया है।

इधर वीडियो वायरल होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालोद ने संविदा कर्मचारी अंजली को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।छत्तीसगढ़ के बालोद जिला अस्पताल में पदस्थ एक महिला संविदा कर्मचारी की कविता इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कविता समर्पित करते हुए सरकार को नियमितीकरण का वादा याद दिलाई है। सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सीएमएचओ डॉ. जेएल उइके ने जिला अस्पताल की कुक अंजली साहू को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

सीएमएचओ ने पत्र में उल्लेख किया है कि आपने एक वीडियो बनाया है, जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है। जो सिविल सेवा आचरण 1965 के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। पत्र मिलने के बाद जवाब देने के लिए कहा गया है। पत्र की प्रतिलिपि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालक, कलेक्टर सहित अन्य संबंधितों को भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!