प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

नही थम रहा एनएच930 सड़क निर्मण में लापरवाही… जिम्मेदार अधिकारियों के सरंक्षण में ठेकेदार की लापरवाही से आम लोग हो रहे दुर्घटना के शिकार…मामले पर जिला प्रशासन भी नजर आ रहा मौन….?

बालोद -बालोद जिला मुख्यालय अंतर्गत एमएच 930 सड़क निर्माण के दौरान फिर एक बार लापरवाही का मामला सामने आया है। दरससल एनएच 930 सड़क निर्माण के दौरान बालोद जिला मुख्यालय के गंजपारा के पास सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी है

लेकिन इस दौरान सड़क निर्माण करा रहे ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक मालवाहक ट्रक बीच रास्ते मे फंस गया। मामले में ट्रक के मालिक ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान ऐसी लापरवाही उन्होंने पहले कही नही देखा । सड़क निर्माण के दौरान डायवर्शन सड़क का पुख्ता इंतजाम नही करने से ऐसी घटना घटित हो रही है।

बता दे कि एनएच विभाग के ठेकेदार की लापरवाही व उदासीनता के चलते सड़क निर्माण के दौरान गड्ढे में गिरकर लोग दुर्धटना का शिकार हो रहे है लेकिन अब तक विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान सांकेतिक बोर्ड नही लगाया हैं । लगातार सड़क निर्माण के दौरान लोग दुर्धटना का शिकार होने की खबरे लगातार प्रकाशित किया जा रहा हैं जिसके बाद भी  जिम्मेदारों  द्वारा  इन मामलों पर कोई सज्ञान नही लिया जा रहा है।और ठेकेदार खुली छूट दे दिया जिससे ठेकेदार के हौसले बुलंद होती जा रही हैं।रविवार की रात को झलमला – बालोद मार्ग में स्थित गंजपारा के आगे नेशनल हाइवे सड़क निर्माण के दौरान गिधाली माइस से आ रही ट्रक फस गई।ट्रक के पिछले हिस्से का दोनों चक्का पूरी तरह से सड़क के किनारे में धंस गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!