प्रदेश रूचि

ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चाराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर विशेष:- एक वर्ष, अनेक उपलब्धियां..कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के नेतृत्व में बदला बालोद का प्रशासनिक परिदृश्यछत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का आदेश: दल्ली राजहरा जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव के लिए तीन सदस्य नियुक्त

विधिक सेवा प्राधिकरण व गुंडरदेही पुलिस ने बच्चो को दी शिक्षा के अधिकार की जानकारी

बालोद- जिले के गुंडरदेही में शनिवार को विधिक सेवा प्राधिकरण तत्वधान में ,ग्राम भरदा खुर्द में बालश्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें 20 -25 बच्चो ने भाग लिया। गुण्डरदेही के व्यवहार न्यायधीश न्यायालय पंकज दीक्षित द्वारा बाल श्रम निषेध कानून ,जे जे एक्ट ,पोक्सो एक्ट व बच्चो के संवैधानिक अधिकारों के बारे ,विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 21 क के तहत बच्चो को शिक्षा का मौलिक अधिकार प्राप्त है। गरीब परिवार के प्रतिभाशाली बच्चो के लिए शिक्षण शत्र में निजी स्कूलों में भी 20%शीट उपलब्ध कराई जाती है ,जिसका लाभ अभिभावकों को लेना चाहिए, पढे लिखे बच्चे जब बड़े होंगे तो अच्छे नागरिक बनेंगे ।जिससे अच्छे समाज अच्छे देश का निर्माण होगा।आपराधिक घटनाओं को भी नजर अंदाज नही करे ,बच्चो के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना हो तो तत्काल रिपोर्ट करें।देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि बाल श्रम को रोक जावे।इस अवसर पर ग्राम के सरपंच राजकुमारी साहू व पंचगण ,व थानां प्रभारी रोहित मालेकर व थानां स्टाफ ,पैरालीगल वालेंटियर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!