प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

मरणोपरांत नेत्रदान के लिए आगे आया संचेती परिवार..जीते जी रक्तदान और मरणोपरांत नेत्रदान सच्ची मानव सेवा

कोंडागांव, ऐसा ही कुछ हुआ कोंडागाँव में जब कोंडागाँव के धर्मनिष्ठ सुश्रावक पारसमल जी संचेती की धर्मसहायिका बक्सू बाई संचेती का आज मंगलवार प्रातः आकस्मिक निधन हो जाने पर संचेती परिवार द्वारा नेत्र दान कराया गया।
बक्सू बाई का कुछ महीनों की अस्वस्थता के पश्चात आज प्रातः ज़िला अस्पताल में निधन हो गया था। जीवित रहते उन्होंने एक बार नेत्रदान की प्रबल इच्छा जताई थी।दो अंध आँखों को नई रोशनी मिले,इस नेक उद्देश्य से जैन श्री संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा उनकी नेत्रदान की भावना की याद दिलाये जाने और प्रेरणा दिये जाने पर संचेती परिवार ने अपनी स्वीकृति दे दी।

इसके बाद ज़िला अस्पताल की ओर से नेत्र सहायक अधिकारी अनिल वैध,अशोक कश्यप और फागुराम मंडावी की टीम ने अविलंब आकर नेत्र दान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण करने आये डाक्टरों ने बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया जल्दी संपन्न हो जाती है,ज़रुरत केवल जागरूकता की है।उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण लोग आगे नहीं आते जबकि यह सच्ची सेवा है।
इस दौरान जैन समाज के वर्तमान पदाधिकारी,वरिष्ठ सदस्य एवं संचेती परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे।सभी ने नेत्रदान कराने में सहयोग करने पर संचेती परिवार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!