प्रदेश रूचि

प्रदेशरूचि लगातार :- भ्रष्ट्राचार की भेंट चढ़ रही पी डब्ल्यू डी द्वारा निर्मित ये सड़क…. ई ई बोले कहाँ कहाँ जाकर देखे कई जगह चल रहा काम…इधर पत्रकार संघ ने की लिखित शिकायत

 

बालोद /डोंडी —(ओम गोलछा—आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय डोंडी सहित मंत्री अनिला भेड़िया के विधान सभा क्षेत्र में बन रही लोक निर्माण विभाग की ओर से लीमहा टोला से आमडुला सड़क का निर्माण 37 करोड़ राशि से कराया जा रहा है।लगातार खबरों व शिकायत के बाद भी


विभागीय देखरेख के अभाव में ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहे हैं। ग्रामीणों में चर्चा है कि सड़क का निर्माण कार्य घटिया है। ग्रामीणों को पहले ही आवागमन में परेशानी हो रही थी अब सड़क निर्माण में लापरवाही के चलते समस्या और बढ़ गई है। आमतौर पर जन प्रतिनिधियों की नजर निर्माण कार्य पर रहती है, लेकिन यहां पर ठेकेदार की राजनीतिक पहुंच के चलते स्थानीय जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। अधिकारियों के संरक्षण के कारण ठेकेदार भी मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार उक्त सड़क लोक निर्माण की ओर से ठेकेदार के माध्यम से बनवाई जा रही है। सड़क के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। सड़क में बेस घटिया ढंग से तैयार कर लीपापोती की जा रही है। स्थानीय नालियों का मिट्टी युक्त रेत का इस्तमाल किया जा रहा है कुछ माह पहले ठेकेदार की गाड़ियों को ग्रामीणों द्वारा रात में रेत चोरी करते पकड़ा गया था काफी मान मनौव्वल के बाद छोड़ा गया। घटिया रेत के कारण अभी से निर्माणाधीन नाली में क्रैक के अलावा स्लैब भी टूट रहे है।

उक्त सड़क निर्माण की शिकायत पत्रकार संघ वीरेंद्र भारद्वाज के द्वारा मुख्यमंत्री से भी की गई है जांच की भी मांग की गई।ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण साइड सोल्डर में मुरूम की जगह मिट्टी का इस्तमाल भी किया जा रहा है।सड़क में तय लंबाई, चौड़ाई की माप का पालन नहीं किया जा रहा है। घटिया कार्य के चलते ग्रामीण इस सड़क के लंबे समय तक टिकने पर आशंकित हैं। यह सड़क बालोद जिला को कांकेर जिला से जोड़ने की प्रमुख सड़क है। लंबे समय से ग्रामीण इस सड़क के निर्माण की बांट जोह रहे थे। किंतु सड़क के घटिया निर्माण ने ग्रामीणों की उम्मीद खराब कर दी है। यहां पदस्थ विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से इस गड़बड़ी को अंजाम दिया जा रहा। शुरुआत से ही ग्रामीणों की शिकायत पर मीडिया द्वारा इस सड़क निर्माण में लापरवाही की खबर लगातार चलाई जा रही है बावजूद उसके जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा करोड रुपए की राशि से बनने वाली इस सड़क को भारी अनियमितता करने के लिए खुली छूट दे दी गई है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है वर्तमान में उक्त सड़क मार्ग का इस्तमाल करने वाले राहगीर बहुत परेशान दिख रहे हैं परंतु उनकी परेशानी का निदान करने वाला कोई भी नहीं है।

क्या कहते विभागीय ई ई

मामले पर हमारे प्रतिनिधि द्वारा जब लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता मधेश्वर प्रसाद से चर्चा करने पर बताया गया कि उनके द्वारा समय मिलने पर निरीक्षण किया जाएगा जिले में यह एक कार्य नहीं हो रहा है बहुत कार्य हो रहे हैं हम कहां कहां जाकर देखेंगे अगर ठेकेदार द्वारा कुछ अनियमित कार्य किया जा रहा है तो निश्चित कार्यवाही होगी।

सड़क व पुल पुलिया निर्माण कार्य मे लेट लतीफी के साथ लगातार हो रही भर्राशाही… विभागीय अधिकारियों की अनदेखी और ठेकेदार की मनमानी से ग्रामीणों में दिख रहा आक्रोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!