प्रदेश रूचि

तांदुला कॉम्प्लेक्स मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ: जिले की सिंचाई परियोजनाओं और जल प्रबंधन व्यवस्था का मिलेगा सजीव अनुभवशिक्षामंत्री से मिले शालेय शिक्षक संघ के पदाधिकारी, गर्मी के बीच स्कूल खोलने के फैसले पर पुनर्विचार की मांगमोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल : सांसद संतोष पाण्डेयनिर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए संजोग टावरी, संगठन को मजबूत बनाने और समाज के जीवनस्तर में सुधार का लिया संकल्पबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 5.51 लाख की संपत्ति जब्त,दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार; ट्रकों से डीजल चोरी कर भिलाई में बेचते थे आरोपी

छग में अब हर साल 25 मई को मनाया जाएगा झीरम श्रद्धांजलि दिवस….प्रदेश के सभी विभागाध्यक्ष कलेक्टरों संभागायुक्तो को पत्र प्रेषित

 

रायपुर,झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर 25 मई प्रदेश के सभी शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय में झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षाबलों के जवानों तथा नक्सल हिंसा में वर्तमान तथा विगत वर्षों में शहीद हुए सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। राज्य शासन द्वारा प्रतिवर्ष 25 मई को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस के दिन शहीदों की स्मृति में सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों को राज्य को पुनः शांति का टापू बनाने के लिए शपथ भी दिलाई जाएगी। झीरम घाटी श्रद्धांजलि दिवस मनाए जाने के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के समस्त विभाग, राजस्व मंडल के अध्यक्ष, समस्त विभागाध्यक्ष, संभागायुक्त और कलेक्टरों को पत्र प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!