प्रदेश रूचि


बालोद जिले में भाजपा में बिखराव जारी..अविश्वास प्रस्ताव के दौरान गायब रहे भाजपा पार्षद….पार्टी से निष्कासन को लेकर पार्षदों ने लिखा पत्र

बालोद-बालोद जिले के गुरुर नगर पंचायत में सोमवार को नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रमोद सोनवानी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के तहत मतदान हुआ जिसमें उपाध्यक्ष ने 7 मत हासिल कर अपनी कुर्सी बचाने में कामयाब हो गए। मतदान में 6 मत भाजपा को मिला और दो पार्षद अनुपस्थित रहे। वही भाजपा ने अनुपस्थित भाजपा के पार्षद मुकेश साहू को काग्रेस का साथ देने का आरोप लगाते हुए गुरुर भाजपा मंडल व पार्षदों ने लामबंद होकर तत्काल बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से पृथक करने का प्रस्ताव पारित कर पत्र को भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार को प्रेषित किया गया हैं।

मामले में प्रदेशरुचि संवाददाता  द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष से चर्चा करने पर बताया कि वे अभी पार्टी के अन्य कार्यक्रम में बाहर आए हुए है तथा गुरुर मामले पर उनके पास कॉल आया था मामले पर बैठक कर आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रदेश पदाधिकारियों को पत्र प्रेषित करने की बात कहते नजर आए।

गुरुर भाजपा मंडल व पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मुकेश साहू को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से पृथक करने भाजपा जिलाध्यक्ष को भेजा पत्र

 

भाजपा जिलाध्यक्ष को सौपे गए पत्र में बताया गया कि नगर पंचायत गुरूर में नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान था। जिसमे वार्ड क्र०-12 के पार्षद मुकेश साहू मतदान मे अनुपस्थित रहकर कांग्रेस पार्टी को साथ दिया है।जिसपर भारतीय जनता पार्टी मंडल गुरुर पदाधिकारी एवं नगर पंचायत गुरूर के पार्षदो के साथ संयुक्त बैठक किया गया जिसमें सभी लोगों ने सर्वसम्मति से मुकेश साहू को भारतीय जनता पाटी के प्राथमिक सदस्या से पृथक करने का प्रस्ताव पारित किया। उक्त प्रस्ताव को भाजपा जिलाध्यक्ष को उस घटना से पत्र के माध्यम से प्रेषित किया गया। भाजपा के पार्षद मुकेश साहू को भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से पृथक करने प्रस्ताव लाने वालो में प्रमुख रूप से गुरुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कौशल साहू,नंदकिशोर शर्मा,ईशप्रकाश साहू,मेहतर नेताम,भुवन साहू,यादराम साहू,तेजराम साहू,पन्नालाल साहू,चिंताराम साहू,पार्षदों में शोभित ओझा,अनुसुइया ध्रव,चंद्रलता साहू,कुंती सिन्हा,जितेश्वरी निषाद,बालोद के पार्षद कमलेश सोनी,पूर्व पार्षद गुरुर प्रदीप साहू,ऋषि सिन्हा,अजेंद्र साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!