Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

पानी में डूबने से डेढ़ साल की बच्ची की हुई मौत.. खेलते हुए पानी से भरे टँकी में गिर गई थी बच्ची…बालोद जिले के इस गांव की घटना

 

 

बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी में सुबह करीब 10:30 बजे डेढ़ साल की बच्ची अपने घर में खेलते हुए पानी टँकी के पास पहुंच गई और वह टँकी के पानी को पकड़ने की कोशिश में टँकी में ही गिर गई, बच्ची करीब आधे घंटे तक टँकी के पानी में डूबी रही जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम खपरी निवासी सेतराम साहू जो बालोद में स्थित राइस मिल में मजदूरी करने आया था वहीं उनकी पत्नी व डेढ़ साल की बेटी कुमारी केसनी घर पर थी। बताया जा रहा है कि मृतिका की काम घर के काम मे व्यस्त हो गई थी वहीं नन्हीं सी बच्ची खेलते हुए घर में ही बने पानी टँकी तक पहुंच गई और वह डूब गई। घटना की जानकारी मृतिका की माँ ने पड़ोसियों को दी जिसके बाद बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन बच्ची की मौत हो चुकी थी। सोमवार को ही पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!