Skip to main content

प्रदेश रूचि

अब ‘संजय’ बताएगा हादसे का खतरा! IIT मद्रास के साथ छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक समझौता डेटा आधारित मॉडल से होगी ब्लैक स्पॉट की पहचान, घटेंगी सड़क दुर्घटनाएंबालोद में अवैध हथियारों पर पुलिस का शिकंजा: दो युवक चाकू समेत गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाईप्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणी पर भाजयुमो का विरोध, सख्त कार्रवाई की मांगअब बड़े शहर जाने की जरूरत नहीं! बालोद में ही मिलेगी CGPSC, SSC, बैंकिंग-रेलवे की फ्री कोचिंग कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा की नई पहलनीट पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, भारी बारिश में प्रधानमंत्री का पुतला दहन; केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

बालोद: फ्यूल्स के नाम पर ग्राहकों से पैसे ले रहे पूरे ..लेकिन गाड़ियों में पेट्रोल डाल रहे कम..युवक कांग्रेस ने की जिला प्रशासन से शिकायत.

बालोद-जिला मुख्यालय से दो किमी दूरी पर स्थित जुगेरा इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (माँ बंजारी फ्यूल्स) पेट्रोल पंप में पेट्रोल चोरी होने का मामला सामने आया हैं।युवा काग्रेस ने पेट्रोल पंप में निर्धारित मात्रा से कम देने का आरोप पेट्रोल पंप संचालक के ऊपर लगाया हैं।माँ बंजारी फ्यूल्स पेट्रोल पंप की मशीन की जांच करने की मांग को लेकर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप साहू के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौपा। संदीप साहू ने बताया कि ग्राम जुंगेरा में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप (माँ बंजारी फ्यूल्स) में विभिन्न ग्राहकों को कम पेट्रोल दिया जा रहा हैं। विगत 8 दिन पहले से रोजाना शिकायत आ रही लेकिन पेट्रोल पंप संचालक द्वारा में नही जानता कहकर भेज दिया जाता है जिससे विवाद की स्थि बनी रहती है ग्राहकों के कथनानुसार 200 रू. का सेट करके डालने पर मात्र 100 से 150 एमएल पेट्रोल आता है जो कि जुंगेरा से चलकर बालोद तक ही खत्म हो जाता है। जिससे ग्राहकों को आर्थिक रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।युवा कांग्रेस ने क्षेत्र के ग्राहकों के साथ छलावा करने वाले पेट्रोल के संचालक के खिलाफ तत्काल कार्यवाही कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग कलेक्टर से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!