
प्रकरण के विवेचना में नामजद 07 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों घटना के बाद से लगातार फरार होने से मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मंषा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज आनंद छाबड़ा के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक बालोद जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरीष राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक नवीन बोरकर व सायबर सेल प्रभारी के द्वारा आरोपी राजकुमार मथूरा(उ.प्र.) में होने की सूचना में टीम को रवाना किया गया था, टीम के द्वारा मथूरा(उ.प्र.)से आरोपी राजकुमार यादव पिता बाबू राम यादव उम्र 35 साल मातादीन का पुरा अटेरा रोड भिण्ड थाना कोतवाली देहात भिण्ड जिला भिण्ड(म.प्र.) को पुछताछ हेतु थाना लाकर मंगलवार को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
पुरे प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों के पतासाजी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक श्री नवीन बोरकर, प्रधान आरक्षक अष्वन कुमार चुरेन्द्र, आरक्षक भोपसिंह साहू, प्रवीण साहू, धनेष्वर साहू थाना बालोद, योगेष सिन्हा सायबर सेल बालोद, की सराहनीय भूमिका रही है।




















