Skip to main content

प्रदेश रूचि

बघमरा रेलवे क्रॉसिंग के पास पुल की सुरक्षा भगवान भरोसे, महीनों से बांस-लकड़ी के सहारे आवागमनचौहान प्लाजा की दो दुकानों की बिक्री में 28 लाख की धोखाधड़ी, चौहान बिल्डर्स के मालिक के भाई पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोपडौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां

काशी विश्वनाथ केअघोरियों का नृत्य के आकर्षण में सनातन धर्म के एकता के प्रति आज दल्लीराजहरा में विशाल शोभायात्रा

बालोद,श्रीरामनवमी और हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य पर श्रीरामनवमी उत्सव समिति दल्लीराजहरा के तत्वावधान में 31 मार्च शुक्रवार को श्रीरामनवमी महोत्सव व भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समिति ने बताया कि सनातन धर्म के प्रति जागरूकता व एकता के लिए हिंदू समाज के सभी जाति एवं संप्रदायों को एकजुट करने इस विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। राम नवमी पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के लिए व्यापक स्तर पर जन सम्पर्क कर निमंत्रण भी दिया जा रहा है तो वही इस बार की शोभायात्रा में काशी विश्वनाथ के सोनू मनमौजी और अमित राज की भस्म नृत्य एवं अन्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहने वाला है। शोभायात्रा संध्या 4 बजे घोड़ा मंदिर से शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए गुप्ता चौक, बस स्टैंड चौक, श्रमवीर चौक, जैन भवन चौक होते हुए राम मंदिर पहुंचेगी जहां भगवान श्रीराम जी की आरती के बाद समापन किया जाएगा। काशी विश्वनाथ के कलाकारों द्वारा सनातन धर्म की विलुप्त हो रही संस्कृतियों, सभ्यताओं एवं हिन्दू परम्पराओं का उल्लेख करने वाली शिव पार्वती विवाह, अघोरी तांडव एवं श्रीराम झांकी की प्रस्तुति संध्या 6 बजे गुप्ता चौक में होगी। कार्यक्रम की भव्यता को लेकर समिति द्वारा सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर रूपरेखा बनाई जा रही है। यहां गली चौराहों पर जय श्रीराम की गूंज सुनाई दे रही हैं। काशी विश्वनाथ के कलाकारों द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी रस्में और आयोजन को लेकर नगर वासियो में भारी उत्साह का मौहाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!