Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई भाजपाः टिकेन्द्र सिंह ठाकुर

 

नवापारा – राजिम । कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात के सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा देने पर प्रतिक्रिया देते हुए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष टिकेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि आज सत्तारूढ़ पार्टी राहुल गांधी के छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से कांग्रेस डरेगी नहीं । भाजपा व्यक्तिगत तौर पर कार्रवाई कर रही है। इस साफ जाहिर होता है भाजपा कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई है। इसीलिए भाजपा मानहानि मुकदमे में राहुल जी को फसा रही है, जो ठीक नहीं है। ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही हैं। सरकारी तंत्र के दबाव में वो असत्य के सामने झुकने वाले नहीं हैं। कहा कि राहुल गांधी केन्द्र सरकार को लगातार चुनौती दे रहे हैं, बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भाजपा द्वारा ऐसे कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई की ताकत व करोड़ों देशवासियों का प्यार राहुल के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!