बालोद,जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम छेड़िया के निवासी ओमप्रकाश के दबंगई के चलते मुहल्ले वासी परेशान होकर गली में मिट्टी डालकर अवरुद्ध किए गए मार्ग को खोलवाने की मांग को लेकर मुहल्लेवासियों ने पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा से मुलाकात कर आवेदन सौपा हैं। वही मुहल्ले वासियों की मांग को गभीरता से लेते हुए पूर्व विधायक भैयाराम सिन्हा ने तत्काल तहसीलदार और गांव के सरपंच को फोन लगाकर इनकी समस्यायों के समाधान करने निर्देशित किया हैं।पूर्व विधायक के निर्देश के बाद तत्काल तहसीलदार व सरपंच द्वारा मिट्टी डालकर अवरुद्ध किए मार्ग को जेसीबी के माध्यम से सफाई करवाया गया।

मामले में ग्राम वासियों ने बताया कि मुहल्ले वासियों द्वारा विधायक सोमवार को आवेदन दिया गया था। ग्राम छेड़िया के ओमप्रकाश द्वारा गली में मिट्टी डालकर अवरुद्ध करने के सबंध में ध्यानाकर्षण कराया गया था।जिस पर तहसीलदार और आरआई जांच करने के लिए गांव में भेजा था। जिस पर तहसीलदार द्वारा ओमप्रकाश को मिट्टी हटाने के लिए के कहा गया था लेकिन ओमप्रकाश द्वारा आज तक गली से मिट्टी को नही हटाया था जिसके चलते बुधवार को पुनः मामले की शिकायत की गई थी। इस दौरान सुशीला बाई,मनुशा बाई,आराधना बाई,उर्वशी बाई,रमेश्वरी सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।