Skip to main content

प्रदेश रूचि

बालोद में जर्जर बिजली के खंभे दे रहे हादसों को न्योता, मुक्तिधाम मार्ग पर भी खतरा,भाजयुमो नेता ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायतपत्रकार को निशाना बनाने से लेकर बुजुर्ग महिला पर अभद्र टिप्पणी तक, सोशल मीडिया पोस्ट पर जिला प्रेस क्लब सख्त; एसपी से कार्रवाई की मांगधान खरीदी से पहले केंद्रों की बदहाल व्यवस्था पर कलेक्टर सख्त, तीन केंद्रों का किया औचक निरीक्षण,धनोरा के समिति प्रबंधक को हटाने के निर्देशपीड़ा के अंधेरे में उम्मीद की रोशनी, एसिड अटैक पीड़िता के पुनर्वास के लिए आगे आया विधिक सेवा प्राधिकरण“किसान, कारोबार और युवा विकास को नई गति देने वाले कैबिनेट के 5 फैसलों का राकेश यादव ने किया स्वागत”

बालोद कलेक्टर शर्मा ने दृष्टि बाधित विद्यार्थी को प्रदान किया लैपटाॅप..पढ़ाई के साथ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहा है भूपेश

बालोद, कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 21 मार्च को अपने कक्ष में जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा के दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश कुमार देशलहरा को लैपटाॅप प्रदान किया। दृष्टि बाधित विद्यार्थी भूपेश वर्तमान में दुर्ग विश्वविद्यालय में एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रथम वर्ष में अध्ययनरत है। भूपेश पढ़ाई के साथ-साथ राज्य लोक सेवा आयोग के परीक्षा की भी तैयारी में जुटे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भूपेश दृष्टि बाधितों के राष्ट्रीय जुड़ो प्रतियोगिता में भी भागीदारी निभा चुके हैं। दृष्टि बाधितों के राष्ट्रीय जुड़ो प्रतियोगिता में वे रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। कलेक्टर शर्मा ने भूपेश के बहुमूखी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!