प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सनातन धर्म की रक्षा में सामने आया संत…18 फरवरी से पदयात्रा कर लोगो को कर रहे जागरूक..वही संतो के स्वागत में बालोद में भी उमड़ी भीड़

 

बालोद-18 फरवरी को मोहला ब्लाक के पानाबरस से प्रारंभ मां बम्लेश्वरी हिंदू जागरण संत पदयात्रा डोंगरगांव, छुरिया, डोंगरगढ़, कवर्धा, छुई खदान मुंगेली होते हुए राजनांदगांव जिला की सीमा से लगे डौंडीलोहारा ब्लाक के रानीतराई रोड, ग्राम से 13 मार्च को बालोद जिला मुख्यालय में प्रवेश किया।

संतो की यह पदयात्रा संध्या समय बालोद नगर प्रवेश किया जिनका पाररास में भव्य स्वागत किया गया तत्पश्चात मधु चौक में पार्षद सुनील जैन की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा नगर के सदर बाजार होते हुए जय स्तम्भ पर संतो ने सभा को संबोधित किया और हिंदू सनातन धर्म को बचाने की बात कही ।

 

उन्होंने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र है केवल इसकी घोषणा होनी बाकी है। सोमवार को संत पदयात्रा में महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास, राधेश्याम दास, राधेश्याम जलक्षत्री, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष बलराम गुप्ता, सुरेंद्र देशमुख, राज सोनी, अटल दुबे, सत्या साहू, जानकी यादव, जान्हवी, उदासी, रोमा राय, बोधनभट्ट, रूपेंद्र सिन्हा, सतीश विश्वकर्मा, उमेश सेन, मोनू सोनवानी, उदय साहू, निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू, गोलू जायसवाल, स्वेता राजपूत, सोना साहू, दुर्गानंद साहू, तीमन साहू, शिवम डडसेना, ढाल साहू, चिमन देशमुख, संजय दुबे, मुकेश जैन सहित अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!