Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

शासकीय महाविद्यालय में हुआ महिला दिवस का आयोजन..इस दौरान कालेज के प्राचार्य ने छात्राओं को दिए ये टिप्स

बालोद- शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय बालोद के विधि संकाय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया, इसमें विधि विभाग के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ श्रद्धा चंद्राकर उपस्थित थी । इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अच्छे संस्कार से ही महिलाओं के अधिकारों को बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सकता है। उन्होंने उन्होंने अपने जीवन की व्यावहारिक अनुभव को उल्लेख करते हुए यह कहा कि माता पिता को अपने बच्चों को प्रारंभ से ही अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। इस अवसर पर विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेश पांडे ने बिस्तार से हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, दहेज प्रतिशोध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम आदि का उल्लेख करते हुए महिलाओं के अधिकारों पर विस्तृत जानकारी दी।विधि विभाग के सहायक प्राध्यापक स्वाति वैष्णव ने अपने वक्तव्य में अपने व्यवहारिक अनुभवों को साझा किया। डॉ जे के पटेल सहायक प्राध्यापक ने अपने उद्बोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसका उल्लेख करते हुए महिलाओं के अधिकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एल एल एम के छात्र प्रशांत पवार के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन अतिथि व्याख्याता पूनमचंद गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!