प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

कार पेड़ से टकराई 5 लोग घायल, 108 की त्वरित मदद से पहुँचाएं गए हॉस्पिटल

बालोद, शुक्रवार की रात को जिला मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं, वही एक को मामूली चोट आई है। सभी घायलों को 108 की टीम ने प्राथमिक उपचार देते हुए हॉस्पिटल पहुँचाया।


मिली जानकारी के अनुसार डौंडी निवासी 6 लोग स्विफ्ट कार से राजिम मेला देखने जा रहे थे। इनमें बिट्टू उम्र 22 वर्ष, रुस्तम 21 वर्ष , ऋचा 20वर्ष, दीपेश 21 वर्ष समीर 22 वर्ष और लोकेश 23 वर्ष शामिल है। इसी बीच जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर पहले जमरवा के पास कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बिट्टू के सिर पर, रुस्तम के कान, ऋचा के बाएं और समीर के दाएं पैर में फ्रेक्चर और दीपेश के हाथ में चोट आई है। वहीं लोकेश को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि सभी शराब के नशे में थे।

सूचना मिलने पर पहुँचीं 108 की टीम ने पायलट खेमलाल पटेल और ईएमटी शेषराज निषाद ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!