प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

फिर सजेगा रायपुर का क्रिकेट मैदान..होंगे तमाम दिग्गज कलाकार..मुख्यमंत्री भूपेश होंगे मुख्य अतिथि

रायपुर, छत्तीसगढ़ के तमाम क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, और अगर आप खेल प्रेमी नहीं भी हैं तो भी आपके लिए खुशी की बात है. क्योंकि छत्तीसगढ़ में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (Celebrity Cricket League 2023) का आयोजन होगा और इसमें बॉलीवुड (Bollywood Celebrity) के दिग्गज कलाकार खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक सोनू सूद, रितेश देशमुख, किच्चा सुदीप समेत 150 फ़िल्मी कलाकार इस लीग में शामिल होंगे.
गौरतलब है कि हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड (Indvsnz) के बीच पहली बार अंतराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया था. इस मैच में खेलने के लिए टीम इंडिया के बड़े दिग्गज विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जैसे खिलाड़ी शामिल हुए थे. अब इसके बाद सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग का आयोजन रायपुर वालों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.


सीएम बघेल को दिया न्योता
दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने कल शाम सीएम हाउस में सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन से मुलाकात की. उन्होंने 18 और 19 फरवरी को रायपुर में होने वाले सेलेब्रिटी क्रिकट लीग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने को न्योता दिया है.


150 कलाकार भाग लेंगे
सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग के फाउंडर और डायरेक्टर श्रीनिवासन ने बताया कि CCL में करीब 150 फिल्मी कलाकार भाग लेंगे. उन्होंने बताया कि इस लीग में सोनू सूद, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, सोहैल खान, वेंकटेश और किच्चा सुदीप सहित अन्य फिल्म कलाकार भाग लेंगे. बता दें कि क्रिकेट लीग का आयोजन कई सालों से किया जा रहा है. जिसमें टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े कलाकर क्रिकेट खेलते है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!