
*मेकाहारा के ट्रामा यूनिट में इलाज करवाने निर्देशित किया*
अस्पताल पहुंचे संसदीय सचिव निषाद ने रायपुर के डॉक्टरों से फोन पर बात की और छात्रा का बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। वहीं अर्जुन्दा के स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रतिदिन इलाज की पूरी अपडेट लेने कहा। उन्होंने परिजनों से चर्चा कर कहा कि रायपुर में कहीं भी किसी तरह की समस्या हो तो वे तत्काल उन्हें फोन पर सूचना दें।

*अंडा के कॉलेज की छात्रा है घायल, मामा के यहां रहती है*
अर्जुन्दा थाना प्रभारी शिशिर पांडेय ने बताया कि घायल अंडा शैल देवी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है। ओड़ारसकरी में अपने मामा सुरेश पटेल के यहां रहती है। आज सिकोसा जा रही थी। इसी दौरान टिकरी चौक के पास पिकअप चालक ने अपने चपेट में ले लिया। आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों के बयान के बाद अपराध दर्ज किया जाएगा।




















