Skip to main content

प्रदेश रूचि

*अपने ही मरीज के साथ दैहिक शोषण के आरोप में डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, मामले की कार्यवाही में जुटी पुलिस*

बालोद- बालोद जिले के एक प्रतिष्ठित चिकित्सक शिखर गुप्ता के खिलाफ दैहिक शोषण का मामला दर्ज किया गया है पूरे मामले बीती शाम जिला मुख्यालय स्थित संजीवनी (निजी अस्पताल) गहमागहमी का माहौल था जिसके बाद अस्पताल के बाहर भीड़ की स्थिति निर्मित हो गई मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची और अस्पताल से पीड़िता और अस्पताल संचालक को अपने साथ ले गए जिसके बाद थाने में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद देर रात पुलिस ने दोनो पक्षो से बयान के बाद आरोपी डॉक्टर शिखर गुप्ता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर लिया वही मामले में पुलिस अब आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

पूरे मामले में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बालोद थाना अंतर्गत कोहंगाटोला की बताई जा रही है वही मिली जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले महिला अपने इलाज के काम से डॉक्टर के संपर्क में आए थे लेकिन डॉक्टर मरीज के मजबूरियों का फायदा उठाते हुए लगातार यौन शोषण करते रहा वही बताया जा रहा है बहरहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस आज खुलासा कर सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!