बालोद-विगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया के सामने बजरंग दल को गुंडा और वसूली करने वाले संगठन कहा था, जिससे आक्रोशित हो कर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने पूरे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया उसी क्रम में बालोद शहर के जय स्तंभ चौक कचहरी के पास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई।
सतीश विश्वकर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ओझी राजनीति शोभा नहीं देता क्योंकि वो खुद हिंदू धर्म से है और हिंदू संगठन बजरंग दल को गुंडा कहकर अपमानित कर रहे हैं।
आने वाले चुनाव में हिन्दू विरोधी नेता को सिखाएंगे सबक
विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद महेंद्र सोनवानी मोनू ने कहा की जो राष्ट्रधर्म के लिए सदा तत्पर रहते हैं ऐसे संगठन का अपमान कर रहे हैं। भूपेश बघेल के इस बयान का हम सब हिंदू संगठन विरोध करते हैं और आने वाले विधानसभा में ऐसे हिंदू विरोधी नेता को सबक सिखाएंगे।बालोद जिला बजरंग दल उमेश कुमार सेन ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजरंग दल का अपमान नहीं हिंदू धर्म का अपमान किया है। ऐसे विधर्मी मुख्यमंत्री को नैतिकता के हिसाब से अपने शब्दों को वापस लेना चाहिए और विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से माफी मांगनी चाहिए। इनके बयान का हम बजरंग दल घोर निंदा करते हैं हमें हमारे राज्य के प्रथम नागरिक से ऐसी बयान बाजी की उम्मीद नहीं थी उन्हें माफी मांगनी चाहिए। पुतला दहन के दौरान सतीश विश्वकर्मा विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद महेंद्र सोनवानी मोनू विश्व हिंदू परिषद जिला बालोद उमेश कुमार सेन, चिंकू कौशिक आशु कौशिक रोहित विश्वकर्मा कमल बजाज नमन साहू श्याम नेताम दीपू यदु हर्ष देवांगन अर्पित महाराज पप्पू भारती तुषार कुमार रोशन ढीमर प्रदीप मेनपाल आदि और सभी बजरंगी उपस्थित थे।




















