प्रदेश रूचि

*भानुप्रतापपुर भाजपा विधायक प्रत्याशी से जुड़े दुष्कर्म मामले में बालोद पहुंची झारखंड पुलिस…भाजपा प्रत्याशी प्रचार में व्यस्त लेकिन बालोद में किसकी तलास कर रही झारखंड पुलिस..देखे वीडियो*

 

बालोद-दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक ब्रम्हानंद नेताम के बाद अब झारखंड पुलिस मामले में शामिल आरक्षक को गिरफ्तार करने के लिए कांकेर से बालोद पहुंच गई है। बालोद शहर में आरक्षक के करीबी रिश्तेदार के धंर पहुचकर पुलिस पूछताछ कर रही हैं।जिससे पुलिस व उनके करीबी के बीच वाद विवाद की स्थिति निर्मित हुआ। जमशेदपुर के टेल्को थाना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, देहव्यापार समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत आरोपी निलंबित पुलिस आरक्षक केशव सिन्हा के खिलाफ भी मामाला दर्ज है। पुलिस फरार आरक्षक केशव सिन्हा के बालोद शहर में करीबी रिश्तेदार के धंर पहुचकर पूछताछ कर रही हैं। बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में नाबालिग के साथ रेप मामले 10 आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें रायपुर में पदस्थ आरक्षक केशव राम सिन्हा का नाम भी शामिल है। बीते दिनों इस केस में शामिल होने के चलते रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने उसे तत्काल प्रभाव से कार्रवाई कर सस्पेंड कर दिया था। मामले पर मौके पर प्रदेशरूचि की टीम ने झारखंड पुलिस से  मामले की जानकारी लेने का भी प्रयास किया लेकिन झारखंड पुलिस ने बिना कुछ बोले चलते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!