प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*पुलिस विभाग द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में 52 गांव की टीमो ने लिया हिस्सा,उद्घाटन में पहुंचे संसदीय सचिव ने पुलिस की छवि को लेकर कहा…?*

बालोद- सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से पुलिस प्रशासन और जनता के मध्य बेहतर संबंध स्थापित कर पुलिस के प्रति जनता में विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से आयोजित अर्जुन्दा थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्रामीण स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारभ संसदीय सचिव कुँवर सिंह निषाद के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को अर्जुन्दा के भारतीय विद्यालय के प्रांगण में किया गया।अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के 52 गांवों की टीमों ने भाग लिया।इस अवसर पर ससदीय सचिव कुँवर सिह निषाद ने आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का जब शुभारंभ करने पहुंचे तो उन्होंने पिच पर उतरकर बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया।खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच जब हाथ में बल्ला थामा तो एसपी जितेंद सिह यादव ने बालिंग की और ससदीय सचिव कुँवर सिह निषाद की बल्लेबाजी पर सबकी नजर थी। जैसे ही एसपी ने बालिंग की ससदीय सचिव ने शाट लगाया। वही अर्जुन्दा थाना प्रभारी शिशिर पांडेय बल्लेबाजी करते हुए छक्का लगाया।कार्यकम की अध्यक्षता एसपी जितेंद सिंह ने की।विशेष अतिथि गुडरदेही एसडीओपी एसएस मौर्य, अर्जुन्दा नगर पंचायत अध्यक्ष चन्द्रहास देवांगन व थाना प्रभारी शिशिर पांडेय उपस्थित थे।


आज के आयोजन में पुलिस का दूसरा चेहरा देखने को मिल रहा हैं-कुँवर सिह निषाद

इस अवसर ससदीय सचिव कुँवर सिह निषाद ने कहा कि आज अर्जुन्दा के भारती विद्यालय के प्रांगण में चार दिन तक ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।जिले के पुलिस कप्तान जितेंद सिंह यादव के निर्देशानुसार साथ ही अर्जुन्दा के थाना प्रभारी शिशिर पांडेय के अगुवाई में अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के जितने गांव आते है।उस गांव क्रिकेट के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे है।ससदीय सचिव ने कहा कि पुलिसिया व पुलिस विभाग के तरफ से लोगो की सोच होती हैं कि पुलिस केवल मुजरिम और अपराधियों को पकड़ने की काम करती हैं।लेकिन इसमें भी समाजसेवा का रूप होता हैं।चाहे सास्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद का आयोजन हो आज हमने पुलिस का दूसरा चेहरा देखने को मिल रहा हैं।आज पूरा पुलिस प्रशासन युवाओं और उन लोगो के प्रति खेल के प्रति रुचि रखते है उनके लिए प्लेटफॉर्म दिए है।पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी प्रतियोगिता को सफल बनाने में लगे हुए है।

क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन का मूल उद्देश्य -पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना- एसपी

पुलिस अधीक्षक जितेंद सिह यादव ने कहा कि ससदीय सचिव कुँवर सिह निषाद के द्वारा आज चार दिवसीय सामुदायिक पुलिसिया के अंतर्गत क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।जिसमे अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के 52 गांव के खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।इसका मूल उद्देश्य हैं कि पुलिस को समाज के पास लाना और पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाना हैं।क्यों कि हम सभी पुलिस हैं और हमे जनता का सहयोग चाहिए।एसपी ने कहा कि अच्छी पुलिसिंग करने के लिए लोगो की सुरक्षा रखने के लिए इस कार्यक्रम में युवाओं को जोड़ने के लिए और बाकी लोगो को जोड़ने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आयोजन किया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!