Skip to main content

प्रदेश रूचि

दिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठायाजयकारों, माता सेवा गीतों और आतिशबाजी के बीच मां दुर्गा को दी गई विदाई

*बालोद जिले का एक स्कूल.. जहां पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विधिविधान तथा लोक गीतों में थिरकते हुए मनाये छोटी दिवाली के इस पर्व को…देखे वीडियो*

     देखे वीडियो

 

बालोद-देवउठनी का पर्व पूरे देशभर में लोगो ने धूमधाम से मनाया इस पर्व को लोग अपने अपने घरों पर पारंपरिक तरीके से अपने परिवार के साथ मनाये लेकिन इस त्योहार को बालोद जिले के एक स्कूल में वहां के शिक्षको और छात्राओ ने विधि विधान के साथ मनाये जी हां हम बात कर रहे है बालोद जिले के डौंडी लोहारा ब्लाक के अछोली उच्चतर माध्यमिक स्कूल का जहाँ पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने इस पर्व को स्कूल में मनाने का आग्रह अपने अध्यापकों से किये जिस पर स्कूल के अध्यापकों ने भी विद्यार्थियों की बातों पर अपनी सहमति देते हुए स्कूल सत्र के बाद सभी लोग एकजुट होकर तुलसी विवाह की तैयारी किये स्कूल के सामने मैदान में ही छात्राओ ने खूबसूरत रंगोली बनाये और गन्ना लाकर तुलसी चौरा के पास रखे जिसके बाद स्कूल के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर इस त्योहार को पूरे धूमधाम से मनाए स्कूल में हुए इस आयोजन को लेकर ग्रामीणो के चेहरे में भी इस बात की खुसी झलक रही थी कि उनके गांव के स्कूल में इस तरह का आयोजन हुआ वही इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो स्कुली शिक्षकों विद्यार्थियों के व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से सैकड़ो लोगो ने देखा और आयोजन की तारीफ करते दिखे
दरअसल दीवाली के बाद देवउठनी का पर्व भारतीय संस्कृति का एक बड़ा लोकपर्व माना जाता है और इस पर्व को भी लोग दीवाली की तरह धूमधाम से मनाते है लेकिन इस पर्व के अवसर पर स्कुलो में छुट्टी नही थी जिसके चलते स्कूल के विद्यार्थियों ने इस पर्व को स्कूल में मनाने के लिए अपने गुरुजनों से आग्रह किया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!