प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*नाम महात्मा लेकिन कर्म दुरात्मा वाले..स्कुल व कार्यालयीन बैठक में नशे में धुत होकर पहुंचने वाले एक शिक्षक हुआ निलंबित.. तो दूसरे पर कार्यवाही के लिए संचनालाय भेजा गया पत्र*

बालोद-सोमवार को विवेकानंद सभागार में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के सभी प्राचार्यों एवं संकुल समन्वयकों की जाति प्रमाण पत्र छात्रवृत्ति एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक आहुत की गई थी। जिसमें महात्मा राम उइके, प्राचार्य, शा.उ.मा.वि.बरही, वि.खं. बालोद शराब के नशे में बैठक में उपस्थित होकर अनर्गल शब्दों का उपयोग कर रहा था, जो शासकीय कार्य में नशापान कर उपस्थित होना शासकीय कार्य के प्रति घोर लापरवाही प्रदर्शित होता है जो कदाचरण की श्रेणी में आता है। उइके के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु संचालक लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग. रायपुर की ओर अनुशंसा सहित प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

घनश्याम सिन्हा सहायक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला टेकापार, वि.ख. गुण्डरदेही, जिला बालोद द्वारा शाला में ही खानापीना करता है तथा बच्चों द्वारा अपने शिक्षक की हरकतों को पालकों को बताने पर मारपीट भी करता है। शाला भवन में नशे में धूत होकर सो जाने की शिकायत प्राप्त होने पर सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। जिसका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बालोद निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!