Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*छत्तीसगढ़ में पहली बार शुरू हो रहा ओलंपिक खेलों का आयोजन..8 से 14 नवम्बर तक होगा आयोजन…तैयारी को लेकर बैठक इस दिन होगा दुर्ग जिले में..*

दुर्ग. जिला ओलम्पिक खेल(District Olympic Games) 8 नवंबर से शुरू होगी और 14 नवंबर तक चलेगी। इस खेल महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेल प्रतिस्पर्धाएं होगी। दुर्ग जिला ओलंपिक संघ अभी से इसकी तैयारी में जुट गई है। 14 सितंबर को दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ की होने वाली बैठक में खेल महोत्सव के आयोजन की रूपरेखा तैयार की जाएंगी।

बैठक सुबह 11.30 बजे होटल अमित पार्क में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव की अध्यक्षता में शुरू होगी। बैठक में भिलाई नगर निगम के महापौर एवं दुर्ग जिला ओलम्पिक संघ के संरक्षक नीरज पाल,राज्य खेल संघों के अध्यक्ष/सचिव और जिला ओलम्पिक खेल संघो के अध्यक्ष, सचिव भी मौजूद रहेंगे।

दुर्ग जिला ओलंम्पिक खेल संघ के महासचिव सुमीत पवार ने 14 नवंबर से शुरू होने वाले ओलम्पिक खेल में करीब 3000 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।इसी को ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाई गई है। जहां जिला ओलम्पिक खेल महोत्सव के आयोजन के लिए आय-व्ययक, खेल मैदान की व्यवस्था, आयोजन तिथि एवं पुरस्कार वितरण के संबंध में चर्चा की जाएंगी।

ओलंम्पिक खेल

1. एथलेटिक्स, 2. बैडमिन्टन, 3. बास्केटबॉल, 4. फेंसिंग, 5. हैंडबाल, 6. जूडो, 7. खो-खो, 8. तैराकी, 9. टेबल टेनिस, 10. टेनिस, 11. भारोत्तोलन, 12. कुश्ती, 13. वॉलीबाल, 14. नेटबॉल, 15, कबड्डी, 16, रोलर स्केटिंग,17. फुटबॉल, 18. हॉकी, 19. ताइकांडो, 20. तिरंदाजी, 21. वुशु, 22 सायक्लिंग।

नॉन ओलम्पिक खेल
1. बॉल बैडमिन्टन, 2. रस्सा खींच, 3. थ्रोबॉल, 4. आट्या-पाट्या, 5, डांस स्पोर्ट्स, 6. टेनिस बॉल क्रिकेट,7. गटका, 8, रोलबॉल, 9. पावर लिफ्टिंग, 10. योगा, 11, मलखंभ, 12. पेंचाकसिलट, 13, कराटे एवं अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!