Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

*बोलेरो वाहन चोर गुंडरदेही पुलिस की गिरफ्त में..2 सौ से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले….शातिर चोर पर पहले से ही चोरी हत्या जैसे 20 सब ज्यादा मामले दर्ज है..*

बालोद-जिले के गुंडरदेही में बैंक के सामने बोलेरो वाहन की चोरी करने वाले आरोपी शैलेंद्र सिंह सागर(52) को पुलिस ने दुर्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से लेकर दुर्ग तक लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला गया तब आरोपी की पहचान हुई। जिसके बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। आरोपी के खिलाफ पहले से ही दुर्ग के मोहन नगर थाने में चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या जैसे 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज है।आरोपी दुर्ग जिले का निगरानी बदमाश है। देना बैंक के सामने बोलेरो की चोरी होने के बाद प्रार्थी धरम चंद जैन की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज किया गया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पकड़ने एसपी ने एक विशेष टीम का गठन किया था।पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि अपने साथी देवेन्द्र लोधी निवासी जबलपुर मध्यप्रदेश के साथ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी के वाहन को दूसरा आरोपी ले गया है। चोरी के दौरान उपयोग किए गए वाह मारुती वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। जो रेलवे स्टेशन दुर्ग के रिजर्वेशन काउंटर के पीछे कॉलोनी में लावारिस हालात में था। आरोपी को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!