Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा जनपद के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे 2.20 करोड़ के कार्य, कुसुम शर्मा के प्रयासों को मिली सफलतादिसंबर में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र रूट की कई ट्रेनें रद्द, बिलासपुर-दुर्ग समेत हावड़ा, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जाने वाले यात्री रहें सतर्कदिवाली से पहले मिठाई-पनीर फैक्ट्रियों में छापा, कहीं एक्सपायरी दूध तो कहीं गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयांबालोद में विज्ञान केंद्र से लेकर 223 करोड़ की सड़क तक, शिक्षा, डिजिटल कृषि, जनशिकायतों और देश की सियासत पर प्रदेशरुचि की खास पड़ताल5 करोड़ के विज्ञान केंद्र पर रोक लगाने की मांग, CM को पत्र; डौंडी में लाल पानी और बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया

*मनीष साहू को बनाया गया साहू समाज़ रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष*

 

रायपुर – छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू,अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा ,युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू,हस्त शिल्प बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दीपक ताराचंद साहू,छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आंनद साहू के अनुशंसा पर आज छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ-रायपुर संभाग के अध्यक्ष पवन साहू नें आज अपने कार्यकारिणी की प्रथम चरण की सूची जारी की है।जिसमे रायपुर संभाग के 100 से अधिक पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।वही मनीष साहू के समाजिक दायित्व और रचनात्मक कार्य को देखते हुए उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है।

मनीष साहू नें छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ,युवा प्रकोष्ठ,रायपुर संभाग द्वारा उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया।उन्होंने कहा कि -मुझे समाज में उपाध्यक्ष का पद पर मनोनित करते हुए मुझे साहू समाज का सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है, मै निश्चित ही अपने पद का निर्वहन करते हुए समाज को नई दिशा देने में सहभागिता प्रदान करूँगा।मनीष साहू छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्ज़ा) संदीप साहू के निज सचिव है।

मनीष साहू को उपाध्यक्ष मनोनित होने पर समाजिकजनों ,परिवारजनों ,गुरुजनों व साथियों नें ख़ुशी जाहिर करते हुए बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!