Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*विधि विभाग में हुआ विधिक साक्षरता का आयोजन….जिला सत्र न्यायाधीश ने छात्रों को संविधान के साथ बताये जीवन मे आगे बढ़ने का मूलमंत्र..*

बालोद-शनिवार को शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के विधि विभाग में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. प्रज्ञा पचौरी, बालोद के कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गिरिजा देवी मरावी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन सिंह तथा प्रशिक्षु न्यायाधीश हेमंत राज ध्रुव एवं माधुरी उपस्थित थे।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रज्ञा पचौरी ने छात्रों को बहुत ही सरलता से संविधान के बारे में और अपने जीवन में कैसे सफल होना बताया।कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश गिरजा देवी मरावी ने अपने जीवन को याद करते हुए छात्रों को बहुत ही अच्छे-अच्छे उदाहरण के साथ मोटिवेट किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुमन सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों और उद्देश्यों को छात्रों को बताएं तथा प्रशिक्षु न्यायाधीश हेमंत राज ध्रुव एवं माधुरी ने भी कैसे सफल हो इसके बारे अपने अनुभवों को रखा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम का संचालन विभाग की प्राध्यापिका स्वाति दुबे के द्वारा किया गया। तथा धन्यवाद ज्ञापन विधि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेश पांडेय के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधि विभाग के अतिथि व्याख्याता पूनमचंद गुप्ता एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!