
बता दे राज्य सरकार ने प्रत्येक शनिवार को बैग लैस डे का आदेश दिया है। अतः शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल आते हैं। इस दिन खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी बच्चों को दी जाती है। हड़ताल के बाद शनिवार को स्कूल आए बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई गई और ज्ञानवर्धक सहित आसपास के वातारण के माहौल से जोडने खातिर शिक्षकों ने कार्य किया। लिहाजा कई बच्चे स्कूल ग्राउंड में खेलते नजर आए। लंबी छुट्टी के बाद हालांकि बच्चों की उपस्थिति कल कम ही रही। शनिवार को बैग लेस डे होने के कारण स्कूलों में योग, व्यायाम, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रोग्राम जैसी गतिविधियां हुई। स्कूलों में पढ़ाई अब सोमवार से हो पाएगी।




















