प्रदेश रूचि

भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र के श्रद्धांजलि सभा मे शामिल होंगे छग के पूर्व मुख्यमंत्री,नेता प्रतिपक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री

बालोद- भाजपा बालोद जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र स्वर्गीय देवाशीष पवार के तेरहवीं कार्यक्रम व श्रद्धांजलि सभा कल दिनांक 29 अगस्त 2022 दिन सोमवार को माहेश्वरी भवन बालोद में रखा गया है …इस शोक सभा में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव , भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक . सांसद मोहन मंडावी सहित भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेश व अन्य राजनीतिक दलों के साथ साथ प्रदेशभर केनेतागण, गणमान्य नागरिक इस शोक सभा में उपस्थित होकर अपनी संवेदनाएं व श्रद्धांजलि प्रकट करेंगे आपको बतादे भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार के पुत्र देवाशीष पवार का पिछले माह पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया था जिसके बाद भिलाई और रायपुर में करीब एक माह तक उनका इलाज चला लेकिन इलाज के दौरान देवाशीष का निधन हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!