प्रदेश रूचि

जिले की इस बेटी ने जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय पटल पर लिखा..बालोद की बेटी किरण का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में हुआ चयन..जिले के एक छोटे से मैदान से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तक का सफर कितना चुनौती पूर्ण था..पढ़े पूरी खबर

 

नईदिल्ली/बालोद- बालोद जिले की एक बेटी फिर से एक बार जिले का नाम विश्व पटल पर लिखने जा रही है एक सामान्य परिवार की बेटी जिनके पिता शासकीय दफ्तर में बाबू है लेकिन आज बेटी की ये उपलब्धि न केवल इस परिवार बल्कि समूचे क्षेत्र को गौरवांवित कर रही है ,जी हां हम बात कर रहे है बालोद जिले की बेटी किरण पिस्दा की, जिनका सलेक्शन भारतीय महिला फुटबॉल टीम में हुई है किरण पिस्दा का सलेक्शन फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में हुई है बालोद जिले के इस बेटी का सलेक्शन भारतीय फुटबॉल टीम में होने की जानकारी लगते ही अब बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है वही बेटी की इस उपलब्धि पर पिता भी फक्र महसूस कर रहा है

किरण पिस्दा की स्कुली शिक्षा की पढ़ाई बालोद के महावीर इंग्लिश मीडियम और संस्कार शाला से करने के बाद वर्तमान में रायपुर के छत्तीसगढ़ कालेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही है वही महज 5 साल की उम्र से फुटबॉल को अपने पसंदीदा खेल के रूप स्वीकार कर स्कुली जीवन मे भी सिर्फ फुटबॉल खेलते हुए स्कुली टीम से खेलते हुए आज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच चुकी है आपको बतादे स्कूल नेशनल में असम,मणिपुर,अंडमान निकोबार, अनुगुल(ओडिशा),अंबाला,गुंटूर, चेन्नई व सीनियर नेशनल में पंजाब कटक,अरुणाचल प्रदेश, केरला में खेल चुकी है यही नही इंडियन केम्प जमशेदपुर के अलावा यूनिवर्सिटी गेम में भुवनेश्वर खेल चुकी है वही प्रोफेशनल गेम के रूप में भुवनेश्वर मे भी हीरो इंडियन वीमेन लीग खेल चुकी है इसी वर्ष केरल में आयोजित केरला वोमेन्स लीग में केरला ब्लास्टर की ओर से फारवर्ड में अपने खेल का लोहा मनवाने के बाद इंडियन फुटबॉल टीम के सलेक्टर्स को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही और आज अपने इसी दमदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम में अपना स्थान सुनिश्चित कर चुकी है

आपको बतादे भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम का सैफ (दक्षिण एशिया फुटबॉल महासंघ) महिला चैम्पियनशिप 2022 के लिए 29 अगस्त से 2 सितंबर तक पुणे में संक्षिप्त अभ्यास शिविर होगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन छह से 19 सितंबर तक नेपाल में होगा। ब्लू टाइग्रेस (भारतीय टीम) तीन सितंबर को नेपाल रवाना होगी। गत चैंपियन भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में मालदीव, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। टीम सात सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।


गत चैंपियन भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में मालदीव, पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ रखा गया है। टीम सात सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।

अभ्यास शिविर के लिए 26 संभावित खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी, श्रेया हुड्डा, सौम्या नारायणसामी ।

डिफेंडर: स्वीटी देवी, रितु रानी, आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, आरिफा सैयद, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन, संतोष ।

मिडफील्डर: अंजू तमांग, कार्तिका अंगमुथु, प्रियंगका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, काव्या पक्किरिसम, कशमीना, रतनबाला देवी।

फॉरवर्ड : दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, किरण पिस्दा ।

मुख्य कोच: सुरेन छेत्री ।

भारत कार्यक्रम:

सात सितंबर: भारत बनाम पाकिस्तान,

10 सितंबर: मालदीव बनाम भारत,

13 सितंबर: भारत बनाम बांग्लादेश।

 

 

**************************************

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!