प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

सावधान:- क्या आपके पास भी वेक्सीनेशन के नाम पर सरकार से इनाम वाले आ रहे है कॉल तो हो जाये सावधान..ऐसे काल के चक्कर मे बालोद के।पाररास का युवक हो चुका शिकार…20 हजार के चक्कर मे गया 80 हजार..*

 

बालोद-कोविड टीका लगाने के बाद सरकार की ओर से 20 हजार रुपए मिलने का झांसा देकर शहर के पाररास वार्ड के 45 वर्षीय युवक से 80 हजार 780 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ बालोद थाने में आईपीसी की धारा 419, 420, 66(डी) आईएनएफ के तहत अपराध दर्ज किया गया है।बालोद पुलिस के अनुसार युवक ने जानकारी दी है कि कोरोना टीका के नाम पर कॉल आया था, सरकार से 20 हजार रुपए मिलेगा ऐसा बोलकर आरोपी ने झांसा दिया। जिसके बाद मोबाइल में ओटीपी नंबर आया। जिसे बताने के लिए कहा तो बता दिया। इसके बाद अलग-अलग किस्तों में बैंक अकाउंट से 80 हजार 780 रुपए गायब हो गया। बालोद टीआई नवीन बोरकर ने बताया कि युवक की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर लिए है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है। पुलिस ने अपील की है कि किसी को ओटीपी नंबर न बताएँ।

 

*नोएडा में ध्वस्त हुआ अवैध रूप से बनाया गया ट्वीन टावर ..देखे वीडियो*

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!