Skip to main content

प्रदेश रूचि

डौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्तावजगतरा में बनेगी नई कृषि उपज मंडी, कलेक्टर ने स्थल निरीक्षण कर यातायात, पार्किंग और सुगम आवागमन के दिए अहम निर्देशसाय सरकार का बड़ा फैसला: हर विकासखंड में विकसित होंगे गौधाम, पंचायतों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

*सद्भावना दिवस पर राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की….कहा, छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध*

*सद्भावना दिवस पर श्री राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की….कहा, छत्तीसगढ़ सरकार सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध*

*26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी करने पर सरकार को सराहा*

रायपुर,  सांसद  राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ सरकार की लोकहितकारी योजनाओं की सराहना की है।  राहुल गांधी ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना की दूसरी किश्त और गोधन न्याय योजना की राशि के हितग्राहियों के खाते में अंतरण कार्यक्रम के लिए भेजे अपने शुभकामना संदेश में छत्तीसगढ़ सरकार की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आज इन दोनों योजनाओं के अंतर्गत किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1750 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि हितग्राहियों के बैंक खाते में ऑनलाइन जारी की।

 राहुल गांधी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल जी की मैं समावेशी समाज के लिए अपनी महत्वाकांक्षी दृष्टि को साकार करने की दिशा में अथक प्रयास करने के लिए सराहना करना चाहता हूं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना जैसी योजनाएं सामाजिक न्याय और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। छोटे किसान हों, दलित हों, आदिवासी हों, ओबीसी हों या महिलाएं, समाज के हर वर्ग को हमारे जन-समर्थक एजेंडे से फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि एक समाज को तभी बदला जा सकता है जब वह अपने सबसे कमजोर सदस्यों को सशक्त बनाए।

 राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि राजीव जी की जयंती पर 26 लाख से अधिक किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत एक और किस्त जारी की जा रही है। यह योजना हमारे ग्रामीण इलाकों में संसाधनों को कुशलतापूर्वक स्थानांतरित करने के माध्यम से हमारे गांवों को बदलने के उनके दृष्टिकोण पर खरी उतरती है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना कोविड महामारी के दौरान विशेष रूप से फायदेमंद रही है क्योंकि किसानों को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करना पड़ा। लोगों की जेब में सीधे पैसा डालने की यह प्रतिबद्धता एक गेम चेंजर रही है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!