प्रदेश रूचि

खुरसुनी जनसमस्या शिविर बना सौगातों का मंच, 929 आवेदनों का मौके पर निपटाराबालोद में महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने, किसका दांव पड़ेगा भारी?…पढ़े पूरी खबर सिर्फ प्रदेशरुचि पर…ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने दिखाई एकजुटता, हर माह होगी बैठक, प्रतिभावान बेटियों के सम्मान का संकल्पआईटीआई में पढ़ाई छोड़ छात्रों से मजदूरी, निर्माण कार्य के दौरान छात्र घायल हादसे में दोनों हाथों की पांच उंगलियां कटीं, छात्रों ने वर्षों से श्रम कराने का लगाया आरोपराष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर बालोद में प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान, जल संरक्षण और पशु-पक्षियों के लिए पानी को लेकर हुई सार्थक चर्चा

*नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को बधाई देने पहुंचे बालोद जिले के भाजपा नेतागण… कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय नेतृत्व का किया आभार व्यक्त..इस दौरान भाजपा प्रदेशमंत्री ने कहा….*

बालोद-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासपुर से सांसद अरुण साव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है। उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा शहर मंडल बालोद ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने कहा कि अरुण साव का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ है। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी रहे। उन्होंने बताया कि मुंगेली जिले के युवा मोर्चा के शहर अध्यक्ष का दायित्व का निर्वहन करते हुए बिलासपुर जिले में युवा मोर्चा के जिला महामंत्री एवं प्रदेश युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के दायित्व का निर्वाहन किया। उक्त अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। बधाई प्रेषित करने वालों में प्रदेश मंत्री राकेश यादव वरिष्ठ नेता यशवंत जैन मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख कमलेश सोनी मंडल महामंत्री संतोष कौशिक नरेंद्र सोनवानी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित चोपड़ा गणेश साव कमल पनपालिया बंटी बाफना प्रीतम यादव दुष्यंत मनहर सुरेश यादव रामदयाल उइके रवि प्रकाश पांडे रामस्वरूप यादव उत्तम साहू सुरेंद्र सारथी सहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जी को बधाई संदेश प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!