Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*आंदोलनकारियों के 5 दिनों के वेतन काटने के आदेश को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश…. सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध..इस दौरान अधिकारी कर्मचारियों ने कहा…*

बालोद-प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत जिले के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांग को लेकर पांच दिनों से हड़ताल पर थे। हड़ताल में जाने के बाद शासन ने कार्रवाई करते हुए हड़ताल अवधि का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। इसे लेकर फेडरेशन के अधीन विभिन्ना संगठन के पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील कार्यालय परिसर के सामने आदेश की प्रति को जलाकर अपना विरोध जताया है।पांच दिनों का वेतन काटने के आदेश के विरोध में अधिकारी कर्मचारियों ने बुधवार को दोपहर में तहसील कार्यलय के सामने प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए शासकीय अधिकारियों ने कहा कि शासन जितना हमे दबाएगी हम उतना ही लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला सयोजक मधुकांत यदु के नेतृत्व में तहसील कार्यलय परिसर पहुंचे। इस दौरान पांच दिवसीय सामूहिक अवकाश का वेतन काटने को लेकर आदेश की प्रतियां जलाई गई। शासन के आदेश से हम डरने वाले नहीं हैं।2006 के बाद से 323 आंदोलन हो चुके हैं। इस दौरान कभी भी किसी अधिकारी कर्मचारी का वेतन नहीं कटा है. इसलिए आदेश की कॉपी जलाई गई है। इस दौरान विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से लेकर अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!