Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*VIDEO – CG NEWS चक्काजाम :…शिक्षक मांग को लेकर स्कूल में तालाबंद कर छात्र – छात्राओं ने किया 3 घंटे तक चक्काजाम ……स्कूल में प्राचार्य का पद भी खाली,अंग्रेजी,संस्कृत,भौतिकी के लिये भी टीचर नहीं…2006 से कर रहे मांग,आश्वासन मिलने के बाद…..!*

 

धमतरी…..नगरी विकासखंड के स्कूलों शिक्षकों की कमी कोई नई बात नहीं हैं …स्कूलों में शिक्षकों की कमी को शिक्षा विभाग गंभीरता से नहीं लेती लिहाजा स्कूली बच्चे पालक सहित सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोल देते हैं…वहीं आज सियारीनाला हायर सेकेंडरी के बच्चों और पालकों ने स्कूल में ताला बंद कर शिक्षकों की मांग को लेकर 70 – 80 की संख्या में धमतरी से नरहरपुर मार्ग पर चक्का जाम कर दिया…बच्चें और पालक करीब 3 घंटे तक सड़क पर बैठे रहे…

देखे वीडियो और चैनल को सब्सक्राइब करे

 

 

वहीं सूचना मिलने पर शिक्षा और पुलिस विभाग के अधिकारी को मौके पर पहुँचे और चक्काजाम पर बैठे पालकों और बच्चों से बातचीत की…और फिर आश्वासन मिलने के बाद रास्ता क्लियर किया गया…ग्रामीणों ने बताया की सियारी नाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 176 बच्चें पढ़ाई करते हैं…जहां सिर्फ सात टीचर पदस्थ हैं…जहां पर प्राचार्य सहित भौतिकी लेक्चरर ,अंग्रेजी ,संस्कृत ,विज्ञान सहायक 3 पद ,व्यायाम शिक्षक और ग्रंथपाल शिक्षक की आवश्यकता है…जिसके लिये ग्रामीणों द्वारा बीते 2006 से शिक्षकों की मांग करते आ रहे हैं …जो आज तक पुरी नहीं हो सकी है…ग्रामीणों ने आगे कहा है कि हमको सप्ताह भर का आश्वासन मिला है …इस बीच यदि स्कूल में टीचर कि व्यवस्था नहीं हुई तो वो दोबारा आंदोलन करेंगे….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!