Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

*सावधान:- बालोद जिले में कोरोना के फिर डराने वाले आंकड़े आया सामने…. टेस्टिंग के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट 10% से भी अधिक दर में पहुंचा..*

बालोद- बालोद जिले में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं, जो चिंता का विषय है। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 49 नए मरीज मिले हैं और 22 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 474 सैंपल लिए गए हैं जिसमें 49 नए पाजिटिव मामले सामने आए हैं। वर्तमान में एक्टिव केस 177 है यानी इस माह मिले सभी संक्रमितों का इलाज जारी है। मंगलवार को कुल 474 लोगों ने कोरोना जांच कराया। सभी सैंपल की जांच एंटीजन किट से हुई। अब तक 6 लाख 37 हजार 274 सैंपल की जांच हो चुकी है। जिसमें 29 हजार 923 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 29 हजार 268 लोग डिस्चार्ज हो चुके है। धंर में रहकर इलाज कर रहे लोगों की सख्या 167 हैं और 7 कोरोना मरीज कोविड अस्पताल में भर्ती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने दूसरे जिले से आने वाले लोगों से अपील की है कि कोरोना जांच जरूर करवाएं। ताकि संक्रमण न फैले और खुद व परिवार सुरक्षित रहें। इसके अलावा गाइडलाइन का पालन कर सार्वजनिक स्थानों में मास्क लगाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!