Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

अंचल में हो रही झमाझम बारिश ने तोड़ा कई वर्षो का रिकार्ड…जीवनदायिनी तांदुला बांध में भी हो चुका 51 प्रतिशत से अधिक जलभराव

बालोद -बालोद जिले में शनिवार की शाम से लेकर अब तक रुक रुक कर बारिश हो रही है।कैचमेंट ऐरिया में भी लगातार हो रही बारिश से तांदुला जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। जलाशय में सुबह 26 फिट जल भराव हो गया था लेकिन रविवार की शाम 6 बजे की स्थिति में 27 फिट जलभराव हो गया है।तांदुला जलाशय में लगातार पानी की आवक बढ़ रही है।तीन जिलों की जीवनदायिनी तांदुला जलाशय को छलकने में 11.50 फिट पानी की आवश्यकता होगी।कैचमेंट एरिया में जबरदस्त बारिश होने पर तांदुला जलाशय छलक सकता हैं, तांदुला जलाशय में 27 फिट यानी 51 प्रतिशत पानी का भराव हो गया हैं।जलाशय में भराव की क्षमता 38,38 फीट हैं। अभी भी जलाशय के कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से पानी की आवक जारी हैं जिससे लगातार भराव जारी है। सिंचाई विभाग उम्मीद कर रहा है कि अभी बारिश का समय बचा है, ऐसे में इस बार जरूर तांदुला जलाशय ओवरफ्लो हो सकता है। पर उसके लिए और बारिश की जरूरत है।वही गोंदली जलाशय में 23 फिट यानी 48 प्रतिशत पानी का भराव हो चुका हैं।

तांदुला जलाशय में 27 फिट पानी भरा

 

तांदुला में वर्तमान में कुल 27 फिट पानी भरा हुआ है। अब ओवर फ्लो होने के लिए अभी भी साढे 11.50 फीट पानी और चाहिए। अगर अच्छी बारिश हुई तो वो भी देखने को मिल सकता है। ऐसा हुआ तो इस वर्ष तांदुला छलक सकता है। तीन जिलों की जीवन दायनी तांदुला में इन दिनों पर्यटको की भारी उमड़ रही हैं, तांदुला जलाशय में लगातार जल भराव होने से पर्यटक पहुचकर निहार रहे हैं और इस लम्हे को अपने मोबाइल व् कैमरा में कैद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!