Skip to main content

प्रदेश रूचि

मांग से नियुक्ति तक: कुसुम शर्मा की पहल लाई रंग, डौंडीलोहारा-संजारी को मिले 9 चिकित्सक…मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभारडीईओ के औचक निरीक्षण में खुली स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था की पोल, तीन दिन में सुधार के निर्देश..तो यहां क्लर्क को मिला शोकाज नोटिसन्योता भोज से सम्मान तक… कुरदी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बच्चों और महिलाओं के लिए खास आयोजनरातभर गणेश विसर्जन में डीजे की धूम, सुबह थाने पहुंचे 9 साउंड सिस्टम; धारदार कड़े-चूड़े भी उतरवाएकैबिनेट के तीन बड़े फैसले: अतिथि व्याख्याताओं को राहत, पूर्व अग्निवीरों के लिए भर्ती का रास्ता साफ, ‘हनुमान अंश’ फिल्म को लेकर अहम निर्णय

*बारिस ने खोली अवैध कालोनियो के व्यवस्थाओं की पोल… बिना ड्रेन सिस्टम की कालोनियां दे रही गंभीर बीमारियों को निमंत्रण….प्रशासन की खामोशी से जिला मुख्यालय के आसपास अब भी जारी अवैध प्लाटिंग*

बालोद- जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर में बारिश के बाद कई अवैध कालोनियों में खाली प्लाटो में पानी जमा है। जल निकासी न होने से मच्छरों को प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को कई बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। मोहल्लों में रुके हुए पानी में मच्छर तेजी से पनपने लगे हैं लेकिन अभी तक कोई दवा का छिड़काव शुरू नहीं किया गया है। हालात यह है कि गंदगी और रुके हुए पानी के कारण बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं। खासतौर पर खाली पड़े प्लाट व गड्ढो में पानी रूका है इसमें लार्वा बन रहा है और वह धीरे धीरे मच्छरों का रूप ले रहा है।

यहां जमा है प्लाटो में पानी

स्टेशन रोड स्थित गणपति नगर,नयापारा स्थित कपिलेश्वर के पास कालोनी,बधमरा रोड स्थित कालोनी,कुंदरूपारा,शिव कालोनी,स्टेडियम के पीछे स्थित कालोनी सहित आदि कालोनियों में रोड पर गड्ढे व खाली प्लाटो में गंदा पानी भरा है इससे डेंगू के मच्छर भी पनपना शुरू हो गया है।

नालियों में गंदगी का साम्राज्य

कालोनी के रहवासियों ने बताया कि बारिश के बाद खाली प्लाटों में पानी जमा है इससे मच्छर पनप रहे हैं। कई प्रकार की बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना है। कालोनी में खाली प्लाट में मच्छर पनप रहे हैं। यहाँ नाली की निकासी की निकासी नही होने के कारण पानी जाम हो गया हैं। शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

 

*अवैध प्लाटिंग के बाद सड़को पर भी माफियाओं का कब्जा,किसान हो रहे परेशान…बालोद जिला मुख्यालय से लगे रोक वाले किस खसरे पर नकल की हो रही तैयारी..पढ़े पूरी खबर*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!