Skip to main content

प्रदेश रूचि

छत्तीसगढ़ की दो बेटियां भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में, चीन में होने वाले एशिया कप में दिखाएंगी दमआधी रात में दुकान ध्वस्त करने का आरोप: कोर्ट के आदेश पर उठे सवाल, तहसीलदार के फैसले के बाद निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांगडौंडीलोहारा में 25 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रस्तावित दौरा, 5 हजार महिलाओं के सम्मान की तैयारीखेल प्रतिभाओं को सरकार का बड़ा तोहफा: 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को मिली शासकीय सेवा में नियुक्ति, बालोद के खिलाड़ियों ने भी बढ़ाया जिले का मानबालोद आबकारी विभाग में बड़ी कार्रवाई: उप निरीक्षक आशा राम शाक्य निलंबित, सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन पर विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव

शहीद रितेश वैष्णव के शहादत दिवस में शामिल हुए मंत्री अनिला भेड़िया,संसदीय सचिव सहित कई दिग्गज नेता…इस दौरान शहीद रितेश की याद में करीब 89 यूनिट हुआ रक्तदान

बालोद/देवरी –  अमर “शहीद रितेश वैष्णव” के शहादत दिवस पर देवरी बंगला में शहीद दिवस मनाया गया। जिसमें  अनिला भेड़िया  मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग एवं विधायक डौंडीलोहारा,  संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही  कुंवर सिंह निषाद,जनपद अध्यक्ष जागृत सोनकर,पूर्व विधायक राजेन्द्र कुमार राय,जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर,संध्या भारद्वाज सहित स्थानीय लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि दिए एवं शहीद के परिजनों का अभिनंदन किया ।

12 जुलाई 2009 को मानपुर के मदन वाड़ा क्षेत्र के कोरकोटटी नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए राजनांदगांव जिले के तात्कालिक पुलिस अधीक्षक व्ही के चौबे सहित 29 जवानों के साथ देवरी बंगला के शहीद रितेश वैष्णव की याद में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वही नक्सली वारदात में शहीद जवानों की शहादत को नमन किया गया।

इस अवसर पर  कोदूराम दिल्लीवार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवरी,  शांति भट्ट,  दुर्गा ठाकुर ,  जीवन कश्यप,  सुनील गोलछा,  केशव शर्मा  जितेंद्र साहू,छगन साहू , बलराम गुप्ता,टीनेश्वर बघेल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि  व जिलेभर के पत्रकार भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!